Loading Now

बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- ‘गिद्धों’ से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य

Bihar News: नालंदा में दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 25 हजार रुपये की सहायता दी। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट और संसद तक आवाज उठाने की बात कही।

After Row Over Remark MP Pappu Yadav Apologizes; Says Protecting Daughters from 'Vultures' Is His Goal

दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के एक गांव में दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। गुरुवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मुलाकात के दौरान सांसद भावुक नजर आए और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

 प्रशासन और व्यवस्था पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत में सांसद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस क्षेत्र से राज्य के शीर्ष नेतृत्व का संबंध है, वहीं की एक बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले का मुख्य आरोपी अब भी खुला घूम रहा है और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। सांसद ने समाज से अपील की कि ऐसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए, ताकि भविष्य में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा पर उठाई आवाज
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनका संघर्ष उन लोगों के खिलाफ है जो सत्ता और पद का दुरुपयोग कर महिलाओं का शोषण करते हैं। उन्होंने दावा किया कि कई मामलों में सबूत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, जो व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके किसी बयान से किसी महिला नेता की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह उनसे माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन अपराध करने वालों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा

Previous post

मानसिक प्रताड़ना और 20 लाख की मांग से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान, वीडियो से मचा हड़कंप

Next post

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तोड़े गए पक्के मकान और दुकान; विकास कार्य के लिए खाली कराई जमीन

Post Comment

You May Have Missed