Loading Now

मानसिक प्रताड़ना और 20 लाख की मांग से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान, वीडियो से मचा हड़कंप

Bihar News: नालंदा के इस्लामपुर में 30 वर्षीय युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना और 20 लाख की मांग से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मौत से पहले वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Distressed by Mental Harassment and Demand for 20 Lakh Youth Dies by Consuming Poison

रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजबल्लभ प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और कथित तौर पर 20 लाख की मांग से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जहर पीने से पहले बनाया वीडियो
परिजनों के अनुसार, युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले जहर पीने का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में साझा कर दिया। जब तक परिवार और ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे खेत में अचेत अवस्था में पाया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद
मृतक के भाई ने बताया कि राजबल्लभ प्रसाद झाड़-फूंक का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जहानाबाद जिले की एक युवती से हुई, जिससे बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। बताया जाता है कि युवक पहले से विवाहित था और दोनों पत्नियों को साथ रखने की बात कह रहा था, लेकिन युवती के परिजन इस शादी से नाराज थे। इसके बाद युवक के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती के परिजन लगातार युवक पर केस वापस लेने के बदले 20 लाख की मांग कर रहे थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हाल ही में पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी और कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इसी घटना के बाद युवक तनाव में रहने लगा था।

ये भी पढ़ें- कच्ची दीवार बनी काल; खेलते-खेलते आठ साल की बच्ची पर गिरा मलबा, मौके पर हुई मौत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।विज्ञापन

Previous post

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तोड़े गए पक्के मकान और दुकान; विकास कार्य के लिए खाली कराई जमीन

Next post

बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- ‘गिद्धों’ से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य

Post Comment

You May Have Missed