Bihar News: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर बढ़ी नजदीकी तो प्रेमी संग महिला फरार, घर की नगदी-ज्वेलरी पर हाथ किया साफ
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई और साथ में 55 हजार रुपये नकद, लाखों के जेवर और कपड़े भी ले गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

अपराध – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। आरोप है कि महिला घर से नगदी, ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान भी लेकर गई है। इस मामले में पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोशल मीडिया सक्रिय थी महिला
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और उसका दिल्ली के एक युवक से संपर्क था। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बातचीत चल रही थी, जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया।विज्ञापन
घर से निकली और फिर नहीं लौटी महिला
पति के अनुसार, महिला कल शाम घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद घर की जांच करने पर पता चला कि 55 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर और कुछ कपड़े गायब हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर जांच की तो जानकारी मिली कि महिला अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही है।
विज्ञापन
Post Comment