Loading Now

ATM transaction fail

बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ऐसा कदम उठाया जिसने सबको चौंका दिया। परिवार ने अपने बुजुर्ग पिता को एक बोरी में बंद कर कूरियर ऑफिस पहुंचा दिया, दावा करते हुए कि वे उन्हें मंगलुरु भेजना चाहते हैं।कूरियर ऑफिस में जब कर्मचारियों ने बोरी खोलने को कहा, तो परिवार ने मना कर दिया। लेकिन जब कर्मचारियों ने खुद बोरी खोली, तो अंदर से एक बुजुर्ग व्यक्ति बाहर निकले, जिन्हें देखकर सभी हैरान रह गए। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वह काफी परेशान नजर आ रहे थे।पुलिस ने परिवार को ट्रेस कर थाने बुलाया, जहां पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। परिवार ने बताया कि यह सब एक सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया था, ताकि त्योहार के समय बढ़े बस किराए और टिकट की कमी पर ‘मैसेज’ दिया जा सके। हालांकि पुलिस ने इस हरकत को गंभीर मानते हुए उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद परिवार ने माफी मांग ली।

Post Comment

You May Have Missed