Loading Now

बिहार के मुख्यमंत्री कौन होंगे

बिहार की राजनीति में इन दिनों सत्ता और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं। नीतीश कुमार के संभावित बदलाव के बीच इफ्तार पार्टी की एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। गुरुवार को जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी खास चर्चा में रही।

निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित सोफे पर बैठे थे, लेकिन जैसे ही सम्राट चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे, निशांत कुमार ने सोफा खाली कर दिया और पास में रखी दूसरी सीट पर बैठ गए। इस दौरान मंच पर बैठने की व्यवस्था और नेताओं की बॉडी लैंग्वेज को लेकर कई तरह की राजनीतिक व्याख्याएं की जा रही हैं।

इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार भी थोड़ी देर के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मंत्री संतोष सुमन को टोपी पहनाई और इसके बाद कार्यक्रम से निकल गए। उनके जाने के बाद निशांत कुमार कार्यक्रम में पहुंचे। इफ्तार से निकलते वक्त निशांत कुमार ने कहा कि रमजान के इस पाक मौके पर बिहार के लोगों को अपनी और पिता जी की ओर से मुबारकबाद देता हूं।

इस इफ्तार पार्टी की तस्वीरों ने बिहार की सियासत में ‘कुर्सी’ और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है। सीएम नीतीश हर जगह कंधे पर हाथ रखकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सामने करते नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आई हैं जो सियासी सस्पेंस को और भी बढ़ा दी हैं। मुंगेर में सीएम नीतीश केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तो लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हाथ थामते भी नजर आएं।

Post Comment

You May Have Missed