Loading Now

शादी के पांच दिन बाद युवक की हत्या: मछली मारने के बहाने बुलाकर ले गए दोस्त, सिर में मारी गोली

Bihar: नालंदा के सदरपुर में 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे राहुल कुमार की दोस्तों ने मछली मारने के बहाने बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुराने विवाद को लेकर हुई इस वारदात से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

young man was shot dead in Nalanda Bihar he had married six days earlier

घटनास्थल से बरामद शव – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र स्थित सदरपुर गांव में शनिवार की रात अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए 26 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुकेश प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। महज 6 दिन पहले सिर पर सेहरा बांधने वाले युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोस्त ही निकले ‘काल’
मृतक के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि राहुल शनिवार की रात करीब 9:00 बजे खाना खाकर घर पर ही था। तभी उसके दो दोस्त घर पहुंचे और उसे जीरायन नदी में मछली मारने के बहाने अपने साथ बुलाकर ले गए। परिजनों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिन दोस्तों के साथ राहुल जा रहा है, वही उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार तड़के मिली हत्या की खबर
रविवार तड़के करीब 3:00 बजे राहुल के छोटे भाई कुंदन के मोबाइल पर एक अज्ञात फोन आया, जिसने राहुल को गोली लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन सूर्य मंदिर के पास पहुंचे, जहाँ राहुल लहूलुहान अवस्था में अकेला पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

उजड़ गया नई नवेली दुल्हन का सुहाग 
इस हत्याकांड ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। राहुल की शादी इसी महीने 20 अप्रैल को हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियां और रस्में पूरी भी नहीं हुई थीं कि नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। राहुल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव में ही डेकोरेशन का काम कर परिवार का सहारा बना हुआ था। उसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया है।

ये भी पढ़ें: सरपंच के दो बेटों के बीच 10 कट्ठा जमीन के लिए मारपीट, एक की मौत

पुलिसिया कार्रवाई और जांच 
घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाना अध्यक्ष मुरली आजाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मछली मारने को लेकर हुए पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सिर के पीछे में गोलीमारी गई है।

Post Comment

You May Have Missed