Loading Now

वायरल संक्रमण खांसी के अलावा अन्य बीमारियों के 973 मरीजों का हुआ इलाज

बलिया। सुबह शाम गुलाबी ठंड व दोपहर में तेज धूप से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। बच्चे व युवा सर्दी जुकाम से परेशान है, वहीं बुजुर्ग जोड़ों में दर्द, खांसी व सांस उखड़ रही है। रविवार को जिला अस्पताल व सीएचसी की ओपीडी बंद रही। मरीजों को इलाज में परेशानी न हो इसके लिए जिले के 81 पीएचसी व न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मेला प्रभारी एसीएमओ डॉक्टर योगेन्द्र दास ने बताया कि मेला में सर्दी जुकाम, उल्टी दस्त के अलावा खांसी, गले में खराश, पेट में दर्द, उल्टी दस्त व बच्चों के सीने में जकड़न की परेशानी से 973 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराया गया।

इंदरपुर : न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेले में बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने 40 मरीजों का उपचार किया। शैलेन्द्र त्रिपाठी व बलवीर सिंह मौजूद रहे। नगरा : पीएचसी नगरा पर रविवार को डॉक्टर रामध्यान में 35 मरीजों का उपचार कर दवाइयां दी। सुखपुरा। पीएचसी पर आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट तथा दो अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रभारी डाॅ. सिद्धी रंजन सप्ताह में दो दिन ही आते हैं। घोघा। न्यू पीएचसी राजा गांव खरौनी पर डॉक्टर वीर बहादुर द्वारा 21 मरीज का इलाज किया गया। जयप्रकाश नगर। पीएचसी मुरली छपरा पर 54 मरीजों, जेपी नगर सीएचसी पर 44 मरीज, न्यू पीएचसी टोला शिवन राय पर 17 मरीज, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा में 14 मरीज तथा न्यू पीएचसी बहुआरा लालगंज में 19 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज हुआ।

Post Comment

You May Have Missed