LPG Cylinder Booking Rule Changed: गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव

मिडिल ईस्ट में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।बुकिंग के बीच बढ़ाया गया समयपेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार पहले एक गैस सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 21 दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब इस समय को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब एक बुकिंग के बाद अगली बुकिंग करने के लिए कम से कम 24 दिन का अंतर रखना होगा।सरकार का कहना है कि यह फैसला ब्लैक मार्केटिंग और गैस की जमाखोरी को रोकने के लिए लिया गया है। हालांकि मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है।घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगाहाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है, जो पहले 853 रुपये थी। बड़े शहरों में नई कीमतें
दिल्ली – 913 रुपये
मुंबई – 912.50 रुपये
कोलकाता – 939 रुपये
चेन्नई – 928.50 रुपये
यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं।कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगाहोटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी 114.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये हो गई है।उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत
सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाली 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी जारी रहेगी। इस योजना का लाभ देश में 10 करोड़ से ज्यादा परिवार ले रहे हैं।

Post Comment