Loading Now

Bihar News विजय सिन्हा के जन संवाद में जमीनी विवाद के 46 लाख मामले सामने आए, इसमें 40 लाख सिर्फ परिमार्जन केस, डिप्टी CM ने दी जानकारी

Bihar News Today: जमानत मिलने के बाद भी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जेल से रिहाई नहीं हो सकी है, क्योंकि उन्हें दो अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया गया है. आज कोर्ट में इन दोनों मामलों की सुनवाई होनी है. आज की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. वहीं दूसरी ओर बिहार बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा आज भी देखने को मिल सकता है.

Bihar News Today : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले कल यानी मंगलवार (10 फरवरी) को कोर्ट से जमानत मिल गई थी. इसके बाद भी पूर्णिया सांसद जेल से बाहर नहीं आ सके. दरअसल, पप्पू यादव को दो अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया गया है. इसी वजह से उन्हें अभी भी न्यायिक हिरासत में रहना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, इन दोनों मामलों पर आज यानी बुधवार (11 फरवरी) को सुनवाई होने वाली है. अगर इन मामलों में भी पप्पू यादव को जमानत मिल गई, तो फिर वह जेल से बाहर आ जाएंगे. दूसरी ओर बिहार की कानून व्यवस्था पर बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा जारी है. मंगलवार को विधान परिषद में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जबरदस्त गहमा-गहमी देखने को मिली थी. इस दौरान राजद एमएलसी सुनील सिंह पर मंत्री अशोक चौधरी के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोप लगे थे.

Post Comment

You May Have Missed