Loading Now

Bihar : चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, निशांत कुमार के मंत्री बनने पर भी बोला; जानिए पूरी बात

Bihar : मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
चिराग पासवान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत कुमार के मंत्री बनने पर भी कई बातें कही।

Chirag Paswan statement Ministers swearing-in ceremony golden period nishant kumar patna Bihar news

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवानविज्ञापन

विस्तार

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। 32 नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाया गया। इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुशी जाहिर करते हुए इसे बिहार के विकास के लिए एक निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि यह नई सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, नीतीश कुमार के राजनीतिक अनुभव और स्वर्गीय राम विलास पासवान के विचारों का समावेश है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल साबित होंगे। मंत्रिमंडल में अनुभव और युवाओं के संतुलन पर जोर देते हुए चिराग पासवान ने विशेष रूप से निशांत कुमार की नई भूमिका का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं का आना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है और इससे नीति-निर्माण में नई सोच का संचार होगा।

यह खबर भी पढ़ें-Nishant Kumar : नीतीश कुमार की कुर्सी हासिल करेंगे बेटे निशांत कुमार? मंत्री पद की शपथ के बाद अगला पड़ाव यही
विज्ञापन

 बिहार के लिए शुरू होगा स्वर्णिम अध्याय
32 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सरकार के रोडमैप को स्पष्ट कर दिया है। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार ने राज्य की विकास यात्रा को एक नई दिशा दी है। इस संबंध में चिराग पासवान ने कहा कि यह सरकार तीन स्तंभों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई सोच, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक दृष्टि और स्वर्गीय राम विलास पासवान के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में परिवार अपार; सम्राट चौधरी के कौन मंत्री किनके परिवारजन?

खूब की निशांत की चर्चा 
चिराग पासवान ने रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को सरकार की प्राथमिकता बताया। इस विस्तार में सबसे अधिक चर्चा निशांत कुमार की रही। चिराग पासवान ने उन्हें युवाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक बताते हुए उम्मीद जताई है कि युवा नेतृत्व राज्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उनके मुताबिक, युवा ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व का यह तालमेल ही बिहार को पिछड़ेपन से बाहर निकालकर विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं का  राजनीति में आना लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। नई पीढ़ी की भागीदारी से नीति निर्माण में नए विचार सामने आते हैं और विकास को गति मिलती है। चिराग पासवान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि निशांत कुमार अपनी नई भूमिका में बेहतर काम करेंगे।

Previous post

Bihar: शादी से लौट रहे युवकों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जामकर आगजनी

Next post

Bihar: किशनगंज में बनेगा CISF का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सीएम सम्राट ने जताया पीएम मोदी-गृह मंत्री का आभार

Post Comment

You May Have Missed