Bihar: वाराणसी से आई पत्नी, थाने में छह घंटे तक चला हंगामा; पति पर मारपीट का आरोप, बोली- प्रेमी संग रहूंगी
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल का मामला थाने तक पहुंच गया। पति की शिकायत पर महिला को प्रेमी के साथ बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर मामला शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर…

काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचा अनोखा मामला – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना में मंगलवार को एक अनोखा लव ट्रायंगल मामला सामने आया, जिसमें पति, पत्नी और कथित प्रेमी के बीच घंटों तक विवाद चलता रहा। करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने तीनों पक्षों से लिखित आवेदन लेकर मामला शांत कराया। अंततः महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि पति वापस वाराणसी लौट गया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में निधि नाम की महिला से हुई थी। दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 मई को उनकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। तलाश के दौरान पता चला कि वह मुजफ्फरपुर में अपने सहकर्मी मनीष कुमार के साथ है। इसके बाद धर्मेंद्र मुजफ्फरपुर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक होटल से महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ बरामद कर थाने लाया, जहां पूछताछ के दौरान तीनों के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह उसके साथ मारपीट करता है। उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से मुजफ्फरपुर आई है और अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
पति ने जताई बेटी की चिंता
पति धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यदि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उसे अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है और वह चाहता है कि उसकी ठीक से देखभाल हो।
इधर, इस मामले में थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि महिला बालिग है और अपनी इच्छा से आई थी। तीनों पक्षों से लिखित बयान लेने के बाद सभी को जाने दिया गया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि पति वापस लौट गया।



Post Comment