Loading Now

Bihar: शादी में शामिल होने आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने मनचले को पिटा, पुलिस ने बमुश्किल बचाई जान

सार

Bihar: सहरसा के पटुआहा में शादी समारोह के दौरान एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।

Man Beaten by Mob Over Harassment of Woman at Wedding Ceremony in Saharsa

भीड़ से बचाने पहुंची सदर थाना पुलिसविज्ञापन

विस्तार

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा में एक शादी समारोह के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी को थाने ले जाने में आक्रोशित भीड़ के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?
महिषी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 45 वर्षीय पीड़िता ने सदर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 1 मई को वह सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित अपने मायके में चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद सिपु सिंह (निवासी- कपसिया, थाना- पतरघट, जिला- सहरसा) ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

कमरे में बंद कर आरोपी को बचाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से निकालकर थाने ले जाने लगी, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फिर भड़क उठा और वे पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी पर हमला करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी की रंजिश बनी खूनी खेल! रात तीन बजे बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, गोलियों से दहला शिवपुरी कॉलोनी

पुलिस ने क्या बताया? 
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने लाई। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous post

Bihar: मुजफ्फरपुर में शादी के मंडप पर बवाल; सिंदूरदान से पहले दूल्हे को लेकर हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात

Next post

Bihar News: प्रेम विवाह के बाद मचा बवाल, लड़की पक्ष ने की दूल्हे की पिटाई; पुलिस ने दिलाया साथ रहने का अधिकार

Post Comment

You May Have Missed