Loading Now

Bihar: ‘बेरहमी की मार से बुझ गई 14 साल के विक्रम की जिंदगी’, इलाज के दौरान टूटा परिवार का सहारा

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय किशोर विक्रम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है, एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि अन्य फरार हैं।

minor student died during treatment family says its murder police investigate Muzaffarpur Bihar

विक्रम की मौत पर रोते परिजनविज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बीबीगंज रेलवे गुमटी के पास बीते दिनों हुई मारपीट की घटना ने अब दर्दनाक मोड़ ले लिया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय किशोर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया।

मृतक की पहचान और पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

मृतक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के नीलकंठ मंदिर स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी प्रदीप राम के 14 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।विज्ञापन

परिजनों का आरोप और घटना का विवरण

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले मंगलवार की देर शाम कुछ लोगों ने विक्रम को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बोधगया से भारत दौरे का वियतनाम के राष्ट्रपति ने किया आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

एफआईआर और जांच की स्थिति
परिजनों के अनुसार, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Previous post

Bihar: बंगाल में भाजपा की जीत को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया PM मोदी के विजन पर मुहर, बोले- बहेगी विकास की गंगा

Next post

Bihar News: बोधगया से भारत दौरे का वियतनाम के राष्ट्रपति ने किया आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

Post Comment

You May Have Missed