Loading Now

Bihar News: पांच महीने से नहीं मिली मजदूरी, हाजीपुर बीज निगम में मजदूरों का हंगामा; भुगतान न मिलने पर काम ठप

सार

Bihar News: हाजीपुर के बिहार राज्य बीज निगम में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले मजदूरों को 5 महीने से मजदूरी नहीं मिली। आक्रोशित मजदूरों ने हंगामा कर काम बंद कर दिया। आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों ने जल्द भुगतान की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

No wages for five months workers protest at Hajipur Seed Corporation work halted over non-payment

हंगामा करते हुए लोग – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के हाजीपुर स्थित कार्यालय में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे चार दर्जन से अधिक महिला और पुरुष मजदूरों को पिछले पांच महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। भुगतान नहीं होने से मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मजदूरों ने जमकर हंगामा किया
बकाया मजदूरी की मांग को लेकर आक्रोशित मजदूरों ने मंगलवार को कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि पैसे के अभाव में घर चलाना मुश्किल हो गया है और कई परिवारों के सामने भोजन तक का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बार-बार गुहार के बाद भी नहीं मिली राहत
मजदूरों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार नंद बिहारी और कार्यालय में पदस्थ क्षेत्रीय प्रबंधक शशिदेव सिंह से गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। हंगामे की सूचना पर जब शशिदेव सिंह मौके पर पहुंचे, तो मजदूरों ने उनसे सीधे भुगतान की मांग की। इस दौरान कथित तौर पर उन्होंने मजदूरों को ठेकेदार के पास जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

महिला मजदूरों की पीड़ा
स्थानीय महिला मजदूर गीता देवी ने बताया कि वह झाड़ू-पोंछा का काम कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। पति के निधन के बाद यही उनकी आय का एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा कि कई महीनों से मजदूरी नहीं मिलने के कारण अब राशन तक उधार मिलना बंद हो गया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का घर वही, पता बदला; सीएम आवास को लेकर क्या आया आदेश?

काम बंद कर हड़ताल पर बैठे मजदूर
स्थिति से नाराज मजदूरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जब तक बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

Previous post

Bihar News: खौलते दूध के कड़ाह में गिरी पांच साल की बच्ची, 90 प्रतिशत झुलसी; गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

Next post

Bihar News: बंगाल-असम में ऐतिहासिक जनादेश, राजकुमार चौबे बोले- यह सत्ता परिवर्तन नहीं, सनातन चेतना का उभार

Post Comment

You May Have Missed