Loading Now

Bihar News: खौलते दूध के कड़ाह में गिरी पांच साल की बच्ची, 90 प्रतिशत झुलसी; गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

सार

Bihar News: दरभंगा के ककोढ़ा गांव में शादी की तैयारी के दौरान पांच साल की बच्ची खौलते दूध के कड़ाह में गिर गई, जिससे वह 90 प्रतिशत झुलस गई। गंभीर हालत में पहले डीएमसीएच और फिर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें…

5-year-old suffers 90 percent burns after falling into boiling milk critical shifted to PMCH

डीएमसीएच में बच्ची का इलाज जारी – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के ककोढ़ा गांव में शादी कार्यक्रम के दौरान मिठाई के लिए खौल रहे दूध के कड़ाह में गिरने से एक पांच साल की बच्ची जलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बच्ची को गंभीर हालत में डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। बच्ची के पिता ने बताया कि बुधवार को उनके भाई की बेटी की शादी के लिए दरवाजे पर मिठाई बनाई जा रही थी। इस दौरान उनकी बेटी दूध के कड़ाह में गिर जाने से जल गई।

6 मई को है भतीजी की शादी
बच्ची के पिता अरुण पोद्दार ने बताया कि उन्हें दो बेटियां और एक बेटा है, जिसमें प्रिशा तीसरे नंबर पर है। उन्होंने बताया कि 6 मई को उनकी भतीजी की शादी होने वाली है। घर में महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं, जबकि घर के बाहर दरवाजे पर मिठाई बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

हलवाई खौला रहा था दूध
दरवाजे पर हलवाई द्वारा दूध खौलाया जा रहा था। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते गर्म दूध के कड़ाह में गिरकर बुरी तरह जल गई। घटना के बाद उसे पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जलने के कारण बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-   Bihar News: पांच महीने से नहीं मिली मजदूरी, हाजीपुर बीज निगम में मजदूरों का हंगामा; भुगतान न मिलने पर काम ठप

बच्ची को पटना रेफर किया
डीएमसीएच में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Post Comment

You May Have Missed