Loading Now

Bihar News: घरेलू विवाद में बहू ने की सास की हत्या, मिला कंबल में लिपटा शव; जांच जारी

सार

मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक बहू पर अपनी सास की हत्या का आरोप लगा है। मलमल दक्षिणी पंचायत में कंबल में लिपटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका आशा देवी के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

Madhubani murder case womanWoman kills her mother-in-law in Kalwahi madhubani bihar news

(प्रतीकात्मक फोटो) – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने अपनी सास की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय राम इकबाल पासवान की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। घर के दरवाजे पर ताला लगा था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। अंदर कंबल में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ, जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई।

परिवार के सदस्य बाहर, दामाद के बयान पर केस दर्ज
बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र चंडीगढ़ में रहता है। इस मामले में मृतका के दामाद सुनील कुमार साहू के बयान पर आरोपी बहू पूनम देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: आज अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, बिहार मंत्रिमंडल की सूची और तारीख पर हुई बात
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी बहू का अपने ससुराल में पहले से ही विवाद चल रहा था। कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed