Loading Now

Bihar News: हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल


गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार महिला सुमित्रा देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

bodhgaya highwa accident woman death road block stone pelting sho injured today bihar news

सड़क हादसे के बाद गया में पुलिस पर हमला करते आक्रोशित लोग – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने एक बड़ा सड़क हादसा कर दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार घायल हो गए।

मायके से लौटते समय हुआ हादसा
यह दर्दनाक घटना बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा इलाके की है। जानी बिगहा निवासी ललन यादव अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ बाइक से मुशरब्दा स्थित मायके से घर लौट रहे थे। तभी नहाटा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित्रा देवी हाईवा के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मचा कोहराम
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पति ललन यादव सदमे में बदहवास हो गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों का आरोप था कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण मौके पर डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार

पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल
सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान माहौल और बिगड़ गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार घायल हो गए। उनके ऊपर के होठ के पास चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक एएसआई को भी मामूली चोट लगी है।

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सुमित्रा देवी की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। मायके से हंसते-खेलते निकली बेटी की मौत की खबर ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Previous post

Bihar: पूर्व मंत्री के कथित काफिले की रफ्तार ने ली जान, एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Next post

Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा?

Post Comment

You May Have Missed