Loading Now

छपरा में सुबह-सुबह कुएं से पानी की जगह निकली लाश, वकील की रहस्यमयी मौत ने उड़ाए होश, दो दिन से थे लापता

सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह एपीपी पवन कुमार का शव उनके घर के पास स्थित एक कुएं से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। वह दो दिनों से लापता थे और परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

Missing Lawyer Body Found in Well in Chhapra Bihar Inside Story Death Case

मृतक वकील – फोटो : फाइल फोटोविज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक (APP) पवन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की अहले सुबह उनके घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। दो दिनों से लापता चल रहे अधिवक्ता का शव मिलने के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, भगवान बाजार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

शुक्रवार घर से लापता थे वकील
बताया जाता है कि एपीपी पवन कुमार शुक्रवार की अहले सुबह से ही घर से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उनकी पत्नी रेणु सिन्हा ने भगवान बाजार थाना में आवेदन देकर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सारण पुलिस से अपने पति की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई थी। गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया गया था कि शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे जब वह उन्हें मुंह धोने के लिए बुलाने बाहर गईं, तब वह वहां मौजूद नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संबंधित थाने की पुलिस को त्वरित जांच के निर्देश दिए थे। 

Previous post

गोपालगंज में ई-शिक्षाकोष पोर्टल की जांच में 5639 शिक्षक संदिग्ध पाए गए। बिना सूचना अनुपस्थिति और फर्जी उपस्थिति जैसे मामले सामने आए हैं। डीईओ ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Next post

Bihar News: हाजीपुर एनएच पर बड़ा हादसा, महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं

Post Comment

You May Have Missed