वैशाली में शराब माफिया को संरक्षण देने वाला थानाध्यक्ष सस्पेंड, आरोप साबित होने पर एसपी ने की कार्रवाई
वैशाली में जंदाहा थाना प्रभारी को शराब कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में निलंबित किया गया है। जांच में आरोप सही पाए गए। एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए और जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन
विस्तार
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच वैशाली जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। जंदाहा थाना प्रभारी मनोज कुमार पर शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप जांच में सही पाया गया है। इसके बाद एसपी विक्रम सिहाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शिकायत के बाद हुई जांच
जानकारी के अनुसार, एसपी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जंदाहा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों को पुलिस संरक्षण मिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी यातायात अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम सागर को सौंपी गई।
विज्ञापन
जांच में आरोप सही पाए गए
जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि थानाध्यक्ष मनोज कुमार शराब कारोबारियों को संरक्षण दे रहे थे। एसपी ने कहा कि इस तरह का आचरण सेवा नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर
एसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और कर्तव्य में लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है।
Post Comment