Loading Now

खगड़िया में दो दर्दनाक घटनाएं; सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, ससुराल में मिला पीडीएस डीलर का संदिग्ध शव

खगड़िया में 24 घंटे में दो घटनाओं ने सनसनी फैलाई। एनएच-107 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पीडीएस डीलर का शव ससुराल में संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Two Tragedies in Khagaria Man Killed in Road Accident, PDS Dealer Found Dead Under Suspicious Circumstances

पोस्टमार्टम कराने के लिए मौके पर मौजूद परिजन – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

खगड़िया जिले में बीते 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। एक ओर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर एक पीडीएस डीलर का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

एनएच-107 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत
पहली घटना नौरंगा स्थित एनएच-107 की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे मौजूद 45 वर्षीय कमलेश्वरी यादव को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Previous post

पुलिस लाइन में ‘लव ट्रायंगल’; महिला सिपाही को लेकर विवाद में ड्राइवर ने साथी के सीने में मारी गोली

Next post

वैशाली में शराब माफिया को संरक्षण देने वाला थानाध्यक्ष सस्पेंड, आरोप साबित होने पर एसपी ने की कार्रवाई

Post Comment

You May Have Missed