Loading Now

बेगूसराय में सनसनी, रेलवे यार्ड से राजमिस्त्री का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Bihar News: बेगूसराय में सनसनी, रेलवे यार्ड से राजमिस्त्री का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 10:21 PM IST

सार

Bihar News: बेगूसराय के गढ़हारा रेलवे यार्ड में एक राजमिस्त्री का कुचला हुआ शव मिला। मृतक छोटू कुमार शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Sensation in Begusarai as Mason Body Found in Railway Yard; Murder Suspected Over Land Dispute

मृतक का शव लेकर जाते हुए परिजन – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

बेगूसराय जिले के एफसीआई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गढ़हारा रेलवे यार्ड के पास कोयला डिपो इलाके से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बीहट गांव निवासी 23 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

शुक्रवार शाम से लापता था युवक
परिजनों के अनुसार, छोटू कुमार शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे यार्ड के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

बेरहमी से की गई हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव रेलवे ट्रैक के पास कंक्रीट स्लीपर के ढेर पर पड़ा हुआ था। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जो घटना की क्रूरता को दर्शाते हैं।

Previous post

मुजफ्फरपुर में शादी के मंडप पर बवाल; सिंदूरदान से पहले दूल्हे को लेकर हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात

Next post

पुलिस लाइन में ‘लव ट्रायंगल’; महिला सिपाही को लेकर विवाद में ड्राइवर ने साथी के सीने में मारी गोली

Post Comment

You May Have Missed