Loading Now

Bihar News: लूट के दौरान हत्या, गुस्साई भीड़ ने दो अपराधियों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

सार

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में ज्वेलरी दुकान लूट के दौरान अपराधियों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उग्र भीड़ ने दो अपराधियों को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इसमें से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। इलाके में तनाव बना हुआ है।

mobliching in bihar Bloody clash after robbery at jewellery shop three people died gopalgan

घटनास्थल की तस्वीर – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में लूट और हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। इससे पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद अपराधियों ने लाला छापर स्थित एक सोने-चांदी की दुकान को निशाना बनाया। अपराधी दुकान में घुसकर जेवरात लूटने लगे। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का विरोध करने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सिसई गांव निवासी डब्लू मिश्र को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उग्र भीड़ का हमला, एक अपराधियों की मौत
विज्ञापन

डब्लू मिश्र की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग जारी रखी, लेकिन उग्र भीड़ के सामने उनकी एक नहीं चली। ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हुई इस पिटाई में एक अपराधी की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमिका को गोली मारने के बाद आत्महत्या, मगर खोखा मिला न हथियार; बिहार पुलिस इसे क्या मानेगी?

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गिरोह में और कितने सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में चार अपराधी पकड़े गए थे, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed