News: जमीन विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
Bihar: पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र में सहजन का पेड़ काटने के विवाद में दबंगों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर 55 वर्षीय गोनेर पासवान की हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-107 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन और पुलिसविज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया में मामूली विवाद किस कदर खूनी संघर्ष में बदल सकता है, इसका एक दहला देने वाला मामला जानकीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां सहजन का पेड़ काटने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ नेशनल हाईवे जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना का स्थान और मृतक की पहचान
विज्ञापन
घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत (वार्ड-13) निवासी गोनेर पासवान (55 वर्ष) के रूप में हुई है।विज्ञापन
पेड़ काटने के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम विवाद की शुरुआत तब हुई जब गोनेर पासवान की पत्नी निर्मला देवी अपने बांस के खेत की ओर गईं। वहां उन्होंने देखा कि पड़ोस के बनिल मालाकार और उसके परिवार के लोग सहजन का पेड़ काट रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
लोहे की रॉड से किया गया जानलेवा हमला
शोर सुनकर गोनेर पासवान भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बनिल मालाकार और उसके करीबियों ने लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर पड़े। बचाने पहुंची उनकी पत्नी निर्मला देवी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।
इलाज के दौरान हुई मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
गंभीर रूप से घायल गोनेर पासवान को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शुक्रवार को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्णिया-सहरसा NH-107 को जाम कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर करीब तीन घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: उद्घाटन से पहले ही ‘बह’ गया अस्पताल, बारिश ने खोली पोल, सरकारी अस्पताल बना भ्रष्टाचार का अड्डा
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी फरार
सूचना मिलते ही जानकीनगर और बनमनखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि मुख्य आरोपी बनिल मालाकार घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Post Comment