Loading Now

Bihar News: रंजिश की आग भड़की! गोलीबारी में चार घायल, तनाव में दहशत

सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की हालत गंभीर होने पर पटना रेफर किया गया है। गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर जांच जारी है।

BiharNews: sikandra jakhra firing old enmity four injured one referred patna⁠ in jamui News

अस्पताल में मौजूद लोग – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम जखड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान तीन युवक और एक 17 वर्षीय किशोर घायल हो गए। घायलों की पहचान नोमान खान, दाबर खान, अरमान खान और 17 वर्षीय अरबाज खान के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सिकंदरा स्थित पशु हाट में किसी बात को लेकर गांव के ही दो पक्षों में बहस हुई। यह विवाद धीरे-धीरे पुरानी रंजिश में बदल गया। शाम तक मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में आरोप है कि मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद नोमान खान, मोहम्मद गुलफान और मोहम्मद शमीम ने फायरिंग की, जिससे चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन

घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान एक घायल की स्थिति नाजुक पाई गई और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। सभी घायलों का इलाज अभी जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन और एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन में जुट गई। एसडीपीओ ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है और आरोपितों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

Post Comment

You May Have Missed