Loading Now

Bihar: बहन की शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, भाई ने फांसी लगाकर दे दी जान; खुशियों के आंगन में मातम पसरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 06:21 PM IST

सार

मुंगेर के कासिम बाजार क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बहन की शादी के बीच हुई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच जारी है।

18-Year-Old Youth Dies by Suicide in Munger, Wedding Celebration Turns into Mourning

मृतक – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला स्थित पानी टंकी के पास किराये के मकान में रह रहे 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान नीतीश कुमार (18) के रूप में हुई है, जो नारायण भगत का छोटा पुत्र था। बताया जाता है कि रविवार देर रात युवक मकान की छत पर गया और अपनी बहन की ओढ़नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पढ़ें: सीएम नीतीश की अध्यक्षता में राहत कोष न्यासी परिषद की 24वीं बैठक, 4.70 करोड़ की सहायता को मंजूरीविज्ञापन

मृतक के नाना प्रकाश चौरसिया ने बताया कि रविवार को नीतीश की बड़ी बहन की शादी के सिलसिले में कुछ लोग घर आए थे। देर रात सभी के जाने के बाद यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश स्वभाव से शांत और अच्छा लड़का था, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वहीं, मृतक के पिता नारायण भगत, जो वर्तमान में दूसरे प्रदेश में रहते हैं, ने बताया कि उनका पैतृक घर बेगूसराय जिले के बलिया शिवनगर में है, जबकि परिवार मुंगेर में किराये के मकान में रह रहा था। उन्होंने भी घटना के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई। इधर, कासिम बाजार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Comment

You May Have Missed