Loading Now

Bihar News: जमीन विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव यादव की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें भागलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रंजीत यादव और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

80-Year-Old Man Murdered with Hammer Over Land Dispute Two Accused Arrested Purnia

मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में जमीन के एक टुकड़े के लिए रिश्तों और इंसानियत का कत्ल कर दिया गया। मधुबनी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी यादव टोला में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल 80 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव यादव ने आखिरकार दम तोड़ दिया। सिर पर हथौड़े की घातक चोट के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।

खतियानी जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

मृतक के पुत्र मनोज यादव के अनुसार, पूरा विवाद उनकी खतियानी जमीन को लेकर है। बुधवार को विपक्षी पक्ष के रंजीत यादव और चंदन यादव जबरन उस जमीन पर मजदूरों से पिलर गड़वा रहे थे। इसी दौरान जब सुखदेव यादव वहां पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।विज्ञापन

हथौड़े से किया गया जानलेवा हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत यादव ने अपने परिजनों के साथ मिलकर निहत्थे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसी बीच आरोपी ने मजदूर के हाथ से लोहे का भारी हथौड़ा छीनकर सुखदेव यादव के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे मनोज यादव और पोते सुजल को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।

इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम
घटना के बाद परिजनों ने घायल सुखदेव यादव को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें: अब किस जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई? अविश्वास प्रस्ताव में पिछली बार भी हुआ था खेल

पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रंजीत यादव और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। भागलपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Previous post

बिहार के शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में थ्रेसर से निकलने वाले भूसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 65 वर्षीय परमेश्वर यादव और 35 वर्षीय प्रेमराज उर्फ संतोष यादव की मौत हो गई।

Next post

Bihar: छपरा के गोढा गांव में तिलकोत्सव के दौरान हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय पार्षद ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Post Comment

You May Have Missed