Loading Now

Bihar: प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर मंदिर में करवा दी शादी; नदी किनारे मुलाकात पड़ी भारी

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाउर गांव में प्रेमिका से मिलने आए मधुबनी निवासी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पंचायत की सहमति से दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। फिलहाल दोनों लड़की के घर पर हैं।

Bihar News : lover came to meet girlfriend married

शादी के बाद प्रेमी प्रेमिका से बने पति पत्नी – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

दरभंगाजिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाउर गांव में प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी गांव के दुर्गा मंदिर में करवा दी। शादी के बाद दोनों को लड़की के घर पर रखा गया है, जहां लड़के के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़का मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के चटनवा गांव का रहने वाला है। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के चटनवा गांव निवासी मुन्ना कुमार दरभंगा जिले के घनश्यामपुर गांव में अपनी प्रेमिका प्रियंका कुमारी से मिलने आया था। दोनों कमला नदी के किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह पिछले तीन-चार वर्षों से प्रियंका से प्रेम करता है और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती थी।विज्ञापन

बताया गया कि प्रियंका ने ही रविवार दोपहर मिलने के लिए उसे बुलाया था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया और दुर्गा मंदिर में उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद दोनों के परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है और लड़के के परिजन आने वाले हैं।
विज्ञापन

पढ़ें: गैस सिलेंडर की किल्लत से चाय महंगी, दरभंगा में 10 से बढ़कर 12 रुपये हुई कीमत; ग्राहक परेशान    

शादी के बाद प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रेमी का फोन मिलने के लिए आया था, लेकिन उसने उसे उस दिन आने से मना किया था। इसके बावजूद मुन्ना के आग्रह पर वह मिलने पहुंच गई। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने पकड़कर उनकी शादी करवा दी। अब वह अपने पति मुन्ना के साथ ही रहना चाहती है।

वहीं मुन्ना कुमार ने बताया कि वह प्रियंका के बुलाने पर मधुबनी से आया था, लेकिन गांव के युवकों ने पकड़कर जबरदस्ती शादी करवा दी। उन्होंने ही उसके परिवार वालों को भी शादी की जानकारी दी है और अब उसके परिजन आने वाले हैं।

ग्रामीण नीतीश कुमार ने बताया कि पंचायत में लोगों की सहमति के बाद दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से करवा दी गई है। लड़की के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल दोनों लड़की के घर पर ही हैं और लड़के के परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है।

इस मामले में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शादी कराए जाने की सूचना मिली है। हालांकि गांव में पंचायत स्तर पर ही मामले को सुलझा लिया गया है। अगर इस संबंध में कोई आवेदन मिलता है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।विज्ञापन

Previous post

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर! तस्वीर जोड़ वायरल करने वाला गिरफ्तार

Next post

Bihar News: सिलिंडर ब्लास्ट से ऊष्मामठ बाजार में हड़कंप, छह से ज्यादा लोग झुलसे; DMCH में पांच का इलाज जारी

Post Comment

You May Have Missed