पटना समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट, मगध, मिथिला, कोसी, सीमांचल में भी बारिश के आसार; पढ़िए पूरी खबर
Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
बिहारवासियों को बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है। बुधवार शाम को मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन घंटों के भीतर अरवल, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, रोहतास, सारण, शिवहर, सीवान और वैशाली के कुछ हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी की संभावना है, इस दौरान 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
वहीं मगध, मिथिला, कोसी और सीमांचल के जिलों में भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा और अरवल में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे बारिश, वज्रपात के आसार हैं। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
इधर, मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया था। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में एक दो स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। बाकी पूरे बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-मध्य भाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।



Post Comment