Loading Now

सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरी कैबिनेट में क्या सौगातें दी? 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार शाम पांच बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। मुख्य सचिवालय में हुई इस महत्त्वपूर्ण बैठक में 63 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। आइये जानते हैं सीएम किन महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी स्वीकृति दी?

Bihar Cabinet News CM Samrat Chaudhary called cabinet meeting: Cabinet Secretariat: NDA government, proposals

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार वासियों के लिए आज खास दिन है। नई सरकार की आज दूसरी कैबिनेट की बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय में संपन्न हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी अध्यक्षता में बैठक की। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, मुख्य सचिव और सभी विभागों के सचिव मौजूद रहे। कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से बताया गया कि सीएम सम्राट चौधरी ने इस कैबिनेट में 63 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर सम्राट का खास फोकस 
मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा पथ के अलग अलग क्षेत्रों में निर्माण की कवायद तेज करने का आदेश दिया है। उन्होंने बिदुपुर से दिघवारा उतरी गंगा पथ (56 किमी) परियोजना को पीपीपी पद्धति पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से क्रियान्वयन करवाने और डीपीआर परामर्शी एवं ट्रांजैक्शन एडवाइजर की सेवा प्राप्त करने के सैद्धांतिक प्रस्ताव पर अनुशंसा प्रदान कर दी गई। इसी तरह पटना के मनेर से बक्सर 90 किमी गंगा पथ, सारण के दरिहारा (कोन्हुआ) से गोपालगंज के डुमरिया घाट के बीच फोर लेन ग्रीनफील्ड पथ परियोजना को पीपीपी पद्धति पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से क्रियान्वयन करवाने और डीपीआर परामर्शी एवं ट्रांजैक्शन एडवाइजर की सेवा प्राप्त करने के सैद्धांतिक प्रस्ताव पर अनुशंसा प्रदान कर दी गई। कोइलवर से बक्सर तक को गंगा पथ बनाया जाएगा उसका नाम विश्वामित्र पथ होगा। वहीं बिहार सरकार ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर पटना जू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। 

Previous post

Bihar: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल अगले महीने होगा शुरू, 19.76 किमी परियोजना पूरी होने की अंतिम तैयारी

Next post

पटना समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट, मगध, मिथिला, कोसी, सीमांचल में भी बारिश के आसार; पढ़िए पूरी खबर

Post Comment

You May Have Missed