Loading Now

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई; लौह अयस्क की आड़ में ले जा रहे थे 281 किलो गांजा, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लौह अयस्क की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 281 किलो गांजा जब्त किया। ट्रक चालक गिरफ्तार हुआ, जो उड़ीसा से वाराणसी जा रहा था। जांच में बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

DRI Major Action 281 kg Cannabis Seized Hidden in Iron Ore, Inter-State Smuggler Arrested

डेढ़ करोड़ की गांजे की खेप जब्त – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुजफ्फरपुर टीम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया है। यह खेप लौह अयस्क) की आड़ में छिपाकर उड़ीसा से वाराणसी भेजी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान एक अंतर्राज्यीय ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

एनएच-2 के पास हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, डीआरआई टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से राउरकेला और औरंगाबाद होते हुए एक ट्रक में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने गया जिले के डोभी के पास एनएच-2 पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन

लौह अयस्क की आड़ में छिपाया गया था गांजा
जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में लदे लौह अयस्क के बीच बोरियों में भारी मात्रा में गांजा छिपाया गया था, ताकि सघन जांच से बचा जा सके। तलाशी में कुल 281 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर का चालक गिरफ्तार
मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी मोहम्मद जावेद इकबाल (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि यह खेप उड़ीसा के बोलांगीर से लोड कर हरियाणा होते हुए वाराणसी ले जाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें-  नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार; 96 किलो डोडा बरामद, चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बड़े नेटवर्क का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। डीआरआई टीम अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार चालक पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीआरआई ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।वि

Post Comment

You May Have Missed