Loading Now

भीषण गर्मी से राजगीर जू सफारी में वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ी, लू से बचाव के लिए विशेष इंतजाम

Nalanda News: बिहार की भीषण गर्मी के बीच राजगीर जू सफारी में वन्यजीवों को लू से बचाने के लिए कूलिंग सिस्टम, छायादार शेड, जलापूर्ति, मिस्ट सिस्टम और मेडिकल निगरानी जैसे विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Rajgir Zoo Safari gripped by severe heatwave; robust measures implemented to protect wildlife from heatstroke

वन्यजीवों को लू से बचाने के लिए विशेष इंतजाम – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन के साथ-साथ वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। राजगीर में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जू सफारी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वन्यजीवों को लू और तपिश के घातक प्रभाव से बचाने के लिए प्रबंधन ने आधुनिक कूलिंग सिस्टम से लेकर विशेष आवास और खान-पान की पुख्ता व्यवस्था की है।

हिंसक वन्यजीवों के लिए कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था
राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम ने बताया कि जानवरों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत शेर, बाघ, तेंदुआ और भालू जैसे हिंसक वन्यजीवों के रिटायरिंग रूम में एयर कूलर और डक्ट कूलिंग सिस्टम लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं की प्रतिदिन जांच की जाती है ताकि इनके संचालन में कोई बाधा न आए और जानवरों को लगातार राहत मिलती रहे।
विज्ञापन

इन्क्लोजर में छायादार शेड और ग्रीन नेट
चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए सभी इन्क्लोजर में छायादार शेड बनाए गए हैं। विशेष रूप से मांसाहारी जीवों के क्राल की छतों को ग्रीन नेट से ढक दिया गया है, जिससे तापमान को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिल रही है। इन उपायों का उद्देश्य वन्यजीवों को प्राकृतिक और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

जलापूर्ति के लिए विशेष इंतजाम
पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सफारी के सभी तालाबों और इन्क्लोजर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। जिन दुर्गम इलाकों में पाइपलाइन की सुविधा नहीं है, वहां प्रबंधन दो विशेष टैंकरों के जरिए लगातार पानी पहुंचा रहा है। इससे गर्मी के मौसम में जानवरों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

पढ़ें- कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR

पक्षियों के लिए मिस्ट कूलिंग सिस्टम
पक्षियों के लिए एवियरी में अतिरिक्त वाटर पॉइंट्स के साथ-साथ मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि उन्हें प्राकृतिक शीतलता का अनुभव हो सके। इस व्यवस्था से पक्षियों को गर्म हवाओं और अधिक तापमान से राहत देने की कोशिश की जा रही है।

वन अग्नि रोकथाम और स्वास्थ्य निगरानी
सुरक्षा के लिहाज से रिटायरिंग रूम और क्राल के आसपास मौजूद सूखी घास और झाड़ियों की नियमित सफाई की जा रही है, ताकि गर्मी के कारण होने वाली वन अग्नि के खतरे को टाला जा सके। इसके साथ ही वन्यजीवों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारियों की एक विशेष टीम तैनात की गई है।

डॉक्टर नियमित रूप से इन्क्लोजर का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी के कारण जानवरों के व्यवहार में होने वाले किसी भी बदलाव या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। प्रबंधन का कहना है कि वे वन्यजीवों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं और इस मौसम में उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous post

भागलपुर में BAS अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया; मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल

Next post

पटना के पास बस रहा नया शहर, 2027 तक बनकर होगा तैयार, 33 हजार एकड़ में बसेगा हरिहरनाथपुरम टाउनशिप

Post Comment

You May Have Missed