पटना के रेस्टोरेंट में आग से खेलने की कैसी है तैयारी; जहां होटल हुआ था खाक, आज कैसा है हाल
Bihar : पाल होटल में लगी भीषण आग में 6 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में युवतियां भी थीं। उस हादसे के तो कई कारण थे, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वहां आसपास के रेस्टोरेंट और होटल आज भी उस घटना से कुछ भी सीख नहीं पाए।

पाल होटल में लगी थी भीषण आग – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
उस भयानक घटना के 2 साल गुजर गए, लेकिन लोगों को वह मंजर आज भी याद है। यह अलग बात है कि लोगों ने उस भयानक घटना से कुछ सीख नहीं ली। घटना राजधानी पटना की है, जहां जंक्शन के ठीक सामने स्थित बहुमंजिल पाल होटल में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरे पाल होटल को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में 6 लोगों की मौत गुई थी।

रेस्टोरेंट की पतली और संकरी सीढ़ियां – फोटो : अमर उजाला
पतली और संकरी सीढ़ी भी बनी मौत की वजह
आज भी उस दिन को याद कर लोग सिहर उठते हैं। घटनास्थल पर के दुकानदारों ने बताया कि वह मनहूस दिन था 25 अप्रैल 2024, गुरूवार का दिन था। सुबह करीब साढ़े 10 बज रहे थे। तभी अचानक शोर शुरू हुआ..भागो-भागो आग लग गई। देखते ही देखते आग पाल होटल के निचले हिस्से को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया था। सिलिंडर भी चूल्हे में लगा हुआ था और देखते ही देखते आग की तेज लपटें अब संकरी सीढ़ी से होते हुए उपर के मंजिलों की ओर जाने लगी। इधर अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई और दोनों बिल्डिंग से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। इससे सटे पटना किराना को भी आग से खतरा था, लेकिन हवा विपरीत दिशा में बह रही थी इसलिए आग किराना दूकान को अपनी जद में नहीं ले सका। इस पूरी घटना में महिला समेत 6 लोगों की जान चली गई।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: भागलपुर में BAS अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया; मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल
लापरवाही अब भी है जारी
आज ‘अमर उजाला’ इस पड़ताल में उसी पाल होटल के पास पहुंचा कि उस जले हुए बहुमंजिल पाल होटल के आसपास के दूकानदारों और होटल वालों ने उन वीभत्स घटना से क्या सीखा। अमर उजाला पास के एक होटल में प्रवेश किया जिसमें पतली, संकरी और बेतरतीब सीढ़ियां थीं। हाथ में माइक आई डी देखकर रेस्टोरेंट के रसोई से निकलने वाले शख्स से पूछा गया कि यह रेस्टोरेंट है या होटल? वह शख्स घबड़ा सा गया था। उसने जवाब दिया कि यह होटल नहीं है। उससे फिर सवाल पूछा गया कि खाना खिलाते हो? मुझे खाना खाना है। शख्स ने कहा कि यहां कुछ नहीं होता। आप नीचे जाईए। लेकिन अमर उजाला ने उस रसोई केबिन का वीडियो बनाने लगा तो शख्स ने डर से रसोई का गेट बंद कर दिया। इसी तरह की पतली, संकरी और बेतरतीब सीढ़ियों को पार करता हुआ एक होटल में पहुंचा तो पाया कि उसमें अलग-अलग कमरे नहीं थे, बल्कि अलग-अलग बेड लगे हुए थे। लगभग सभी बेड पर ग्राहक भी थे। ‘अमर उजाला’ ने आग को लेकर सेफ्टी के बारे में पूछा तो बताया गया कि अभी एनओसी नहीं मिला है। आप मालिक से बात कीजिए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: औरंगाबाद-रोहतास में रेड अलर्ट, मगध, मिथिला, कोसी, सीमांचल के जिलों में भी बारिश के आसार; पढ़िए पूरी खबर



Post Comment