Loading Now

Bihar: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तोड़े गए पक्के मकान और दुकान; विकास कार्य के लिए खाली कराई जमीन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 07:54 PM IST

सार

Bihar News: दरभंगा के पंडासराय में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर कई पक्के मकान और दुकानों को हटाया। यह कार्रवाई एलीवेटेड सड़क और आरओबी निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए की गई। विरोध के बावजूद प्रशासन ने सख्ती से जमीन खाली कराई।

Bulldozer Action on Encroachment, Houses and Shops Demolished for Development Work

पक्के निर्माण पर चला बुलडोजर – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय मोहल्ले में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर बने कई पक्के मकान और दुकानों को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

निर्माण कार्य के लिए खाली कराई जा रही जमीन
जानकारी के अनुसार, दरभंगा से बहेड़ी स्टेट हाईवे-527 को प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज और एलीवेटेड सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह परियोजना एकमीघाट से लहेरियासराय होते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन तक करीब 13 किलोमीटर लंबी एलीवेटेड सड़क के निर्माण से जुड़ी है। निर्माण एजेंसी ने प्रशासन से अतिक्रमित भूमि खाली कराने का अनुरोध किया था, ताकि निर्माण कार्य बिना बाधा के आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

पहले दी गई थी चेतावनी
प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से लोगों को सार्वजनिक सूचना और माइकिंग के माध्यम से जमीन खाली करने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर गुरुवार को सदर एसडीओ विकास कुमार और डीसीएलआर संजीत कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर के साथ टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमित संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने किया विरोध
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  मानसिक प्रताड़ना और 20 लाख की मांग से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान, वीडियो से मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद कई लोगों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण
प्रशासन की सख्ती के बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने घर और दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और ROB निर्माण क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के लिए जरूरी है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Post Comment

You May Have Missed