Loading Now

Bihar: पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता; जुर्माना न भर पाने पर महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Bihar: पूर्णिया में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हेलमेट और दस्तावेजों की कमी को लेकर एक दंपति और पुलिस के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जुर्माना भरने में असमर्थता जताने पर महिला पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Allegations of Police Brutality During Traffic Fine Collection Viral Video Shows Bleeding Woman Purnia

मारपीट को दिखाते पीड़ित महिलाविज्ञापन

विस्तार

बिहार पुलिस की कार्यशैली अक्सर विवादों के घेरे में रहती है, और ताजा मामला पूर्णिया के ट्रैफिक थाने से जुड़ा है। यहां हेलमेट चेकिंग और जुर्माना वसूली के दौरान एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का संगीन मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी ने जुर्माना देने में असमर्थता जताने पर एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें महिला का हाथ जख्मी और खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। हंगामे की शुरुआत शहर के गिरिजा चौक से हुई, जहां पुलिस नियमों का हवाला देकर चालान काट रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि मामला ट्रैफिक थाने पहुंच गया। वायरल वीडियो में पुलिसिया रौब और एक लाचार दंपति की बेबसी साफ देखी जा सकती है। महिला के हाथ से बहता रक्त पुलिस के सेवा और सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

गिरिजा चौक पर हेलमेट चेकिंग के दौरान शुरू हुआ विवाद
गुलाबबाग पोखरिया निवासी मो. आजाद आलम ने बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी शबाना खातून को लेकर डॉक्टर के पास जा रहे थे। गिरिजा चौक पर हेलमेट न होने के कारण उन्हें रोका गया और 1000 रुपये का जुर्माना तय किया गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने तुरंत पैसे देने में असमर्थता जताई, तो पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर थाने ले गई।
विज्ञापन

थाने में जुर्माना बढ़ाने और मारपीट का आरोप
आजाद का सनसनीखेज आरोप है कि थाने पहुंचते ही पुलिस ने अपना रवैया बदल दिया और जुर्माने की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी। जब पत्नी शबाना ने जुर्माना वसूली का विरोध किया, तो महिला पुलिसकर्मियों ने अपना आपा खो दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब उन्हें न्याय देने के बजाय जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: चार बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, एंबुलेंस का इंतजाम कर रहा था पति, तभी टूट गई पत्नी की सांसें

पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
मामले के तूल पकड़ने के बाद ट्रैफिक थानाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राय सफाई देने के लिए सामने आए। उन्होंने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद करार दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि बाइक सवार के पास न तो हेलमेट था, न ड्राइविंग लाइसेंस और न ही पॉल्यूशन के कागजात। दस्तावेजों की कमी के कारण ही जुर्माने की राशि में तकनीकी रूप से वृद्धि की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुर्माना भरे बिना बाइक नहीं छोड़ी जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed