Loading Now

Bihar: जमानत पर बाहर आते ही राक्षस बना पति, मासूम बच्चों के सामने ही बेरहमी से की पत्नी की हत्या

Bihar: जमानत पर बाहर आते ही राक्षस बना पति, मासूम बच्चों के सामने ही बेरहमी से की पत्नी की हत्या

Bihar: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी हाल ही में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। 

Nalanda news Woman beaten to death in Nalanda husband accused

मृतका – फोटो : सोशल मीडियाविज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति मनीष कुमार उर्फ सूरजभान ने इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए पूरे गांव और ससुराल वालों के बीच यह अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी सीढ़ी से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

जेल से छूटने के 15 दिन बाद ही की हत्या
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महज 15 दिन पहले ही एक नाबालिग से छेड़खानी के मामले में सात महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना निवासी उपेंद्र सिंह की 30 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में उसकी शादी बड़े अरमानों के साथ हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे हैं-चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटा।
विज्ञापन

आरोपी शराब और मारपीट का था आदी
मृतका के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि दामाद कोई काम-धंधा नहीं करता था और हमेशा शराब व गलत संगत में डूबा रहता था। वह अक्सर मायके से पैसे लाने के लिए राखी पर दबाव बनाता था। आर्थिक तंगी और नशे की लत के कारण वह लगातार मारपीट करता था।
विज्ञापन

घटना की रात क्या हुआ?
शनिवार रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बेटी की हालत खराब होने की जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर आरोपी ने दरवाजा खोला और ससुर के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: बारात निकलने से पहले पथराव, आधा दर्जन महिलाएं घायल; दूल्हे की बग्घी तोड़ी

पुलिस जांच में सामने आया मामला हत्या का
नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पीट-पीटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।विज्ञापन

Post Comment

You May Have Missed