Loading Now

Bihar News: तेज रफ्तार की कहर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत

Bihar News: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जवान को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

havoc of high speed bike rider Home Guard jawan dies after colliding with a truck Jehanabad Bihar

होमगार्ड जवान की मौतविज्ञापन

विस्तार

पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। यह घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

गया निवासी होमगार्ड जवान की पहचान
मृतक की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोडियारी गांव निवासी विक्रम कुमार (28 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह वर्तमान में होमगार्ड के जवान के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी पर तैनात था। घटना के समय वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि विक्रम कुमार की नौकरी पिछले वर्ष ही लगी थी और वह परिवार का सहारा था। उसकी असमय मौत से घर में मातम का माहौल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें: दूसरी पत्नी के घर के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ट्रक चालक फरार 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।विज्ञापन

Previous post

Bihar News : द केरल स्टोरी 2 जैसी तीन बिहारी लड़कियां; एक जिले की नाबालिग लड़कियों के साथ जो हुआ, वह चेतावनी

Next post

Bihar News: दूसरी पत्नी के घर के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Post Comment

You May Have Missed