Loading Now

बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारी: नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत कुमार को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

पटना/नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचलें तेज हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से थोड़ा पीछे हटने और राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच अब राज्य में ‘सत्ता हस्तांतरण’ का पूरा फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। इस नए समीकरण में सबसे बड़ा नाम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का उभरकर सामने आया है।

​निशांत कुमार की सक्रियता और ‘डिप्टी सीएम’ का पद

​हाल ही में निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण की है। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने पार्टी कार्यालय में विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात शुरू कर दी है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद निशांत कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

​सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीतीश कुमार की खाली होने वाली विधान परिषद सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

​नई सरकार का कैबिनेट फॉर्मूला: भाजपा बनी ‘बड़ा भाई’

​बिहार में इस बार सत्ता का संतुलन बदलता नजर आ रहा है। नए फॉर्मूले के अनुसार:

  • मुख्यमंत्री: चर्चा है कि मुख्यमंत्री का पद इस बार भाजपा के पास जा सकता है। वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रेस में सबसे आगे हैं।
  • मंत्री पद: भाजपा और जदयू दोनों को 15-15 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।
  • गठबंधन के अन्य दल: लोजपा (रामविलास) को 2, जबकि आरएलएम और हम (HAM) को 1-1 मंत्री पद दिया जा सकता है।
  • महत्वपूर्ण विभाग: गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास ही रहने की संभावना है।

​कब होगा बदलाव?

​माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल के आसपास अपने पद और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके तुरंत बाद नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

​लव-कुश समीकरण को साधने की चुनौती

​नीतीश कुमार के इस फैसले को बिहार के प्रसिद्ध ‘लव-कुश’ (कुर्मी और कुशवाहा) वोट बैंक को सुरक्षित रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। जहां निशांत कुमार (कुर्मी) को डिप्टी सीएम बनाकर इस वर्ग को संदेश दिया जाएगा, वहीं सम्राट चौधरी (कुशवाहा) को कमान सौंपकर गठबंधन अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।

Previous post

​बिहार में भ्रष्टाचार का ‘महाखजाना’: छापेमारी देख अधिकारी ने खिड़की से फेंके करोड़ों के जेवर और कैश

Next post

नवादा के लाल ईशान किशन की शानदार घर वापसी: वर्ल्ड कप की जीत के बाद मिला भव्य स्वागत

Post Comment

You May Have Missed