Loading Now

Bihar News: रात में दूसरे गांव डांस देखने गए युवक का सुबह आहर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रोहतास के दैदहां गांव के पास एक आहर से 30 वर्षीय विकास कुमार का शव बरामद किया गया है। शव पर किसी भी प्रकार के जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

body of youth found in pond watching dance, rohtas police investigation, rohtas bihar news

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन।विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दैदहां गांव के पास एक आहर से रविवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखे जाने के बाद तत्काल दिनारा थाने को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया।

मृतक की पहचान दैदहां गांव निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार, पुत्र गर्जन सिंह, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विकास बीती रात दूसरे गांव में नाच प्रोग्राम देखने गया था, लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar: धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, समस्तीपुर के कई प्रखंड पीछे, मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर में शून्य क्रय क्यों?

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कहीं भी बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई अटकलें लग रही हैं। पुलिस ने बताया कि शव आहर के भरे पानी से बरामद किया गया। मृत्यु के कारणों की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Previous post

Bihar Budget Session 2026: बजट सत्र के आगाज पर ही विपक्ष का हंगामा, नीट मामले को लेकर सरकार पर बरसे भाई वीरेंद्र

Next post

Bihar News: छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल; यह 24 घंटे में दूसरा हमला

Post Comment

You May Have Missed