Loading Now

Bihar News: छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल; यह 24 घंटे में दूसरा हमला


Jehanabad News: जहानाबाद में 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम पर दूसरा हमला हुआ। घोसी थाना क्षेत्र में शराब छापामारी के दौरान पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे पहले गुलाबगंज बाजार में भी पुलिस पर हमला हुआ था, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Jehanabad News: Stone pelting on Excise Department team during raid 6 policemen injured 2nd attack in 24 hours

उत्पाद टीम पर पथराव – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस और प्रशासनिक टीम पर दूसरी बार हमला हुआ है। ताजा मामला घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोला का है, जहां शराब के खिलाफ छापामारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अवैध शराब की सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब की सूचना पर गांव में छापामारी के लिए पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान महुआ से बनी शराब और देसी शराब बरामद की गई। मौके से एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

लौटते समय हुआ अचानक हमला
छापामारी के बाद जब टीम गिरफ्तार आरोपियों को लेकर लौट रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1VLpqrZ#mute=-1

पढ़ें- Bihar: गयाजी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, धान कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास और राइस मिल पर एक साथ सर्वे

एक दिन पहले भी पुलिस टीम पर हमला
इससे पहले बुधवार को भी जहानाबाद जिले के गुलाबगंज बाजार में अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ था। उस दौरान भी आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए थे, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

लगातार घटनाओं से उठे सुरक्षा पर सवाल
लगातार हो रही इन घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।

https://youtube.com/watch?v=F-S_nhg-LVk%23mute%3D-1%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8

और पढ़ें…

Previous post

Bihar News: रात में दूसरे गांव डांस देखने गए युवक का सुबह आहर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Next post

BSEB Exam 2026: बिहार का यह आदर्श परीक्षा केंद्र बना मिसाल, तिलक से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत:-

Post Comment

You May Have Missed