Bihar: दिव्यांग को सड़क पर रेंगते देख अधिकारी का पसीजा दिल, गाड़ी में बैठाकर ले गए; हाथों-हाथ बना सर्टिफिकेट
Sasaram News: सासाराम में सड़क पर रेंगते दिव्यांग रमेश कुमार को देख सहायक निदेशक आफताब करीम ने मानवीय पहल की। उन्हें सरकारी गाड़ी से अस्पताल ले जाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया और ट्राई साइकिल सहित सहायता का भरोसा दिया।

दिव्यांग से बात करते सहायक निदेशक आफताब करीम – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम में गुरुवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सरकारी तंत्र को लेकर बनी आम धारणा को सकारात्मक रूप से चुनौती दी। सड़क पर लाचारी में रेंगते एक दिव्यांग को देखकर एक अधिकारी का दिल पसीज गया और उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
दोपहर के समय रमेश कुमार नामक एक दिव्यांग व्यक्ति सासाराम की सड़क पर रेंगते हुए आगे बढ़ रहा था। मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक आफताब करीम तक पहुंची। सूचना मिलते ही वे बिना देर किए मौके पर पहुंचे और रमेश की स्थिति देखकर भावुक हो गए।
सरकारी गाड़ी में बैठाकर पहुंचे अस्पताल
सहायक निदेशक आफताब करीम ने रमेश को ससम्मान अपनी सरकारी गाड़ी की अगली सीट पर बैठाया और सीधे सदर अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने रमेश की चिकित्सकीय जांच करवाई और तत्परता दिखाते हुए उसी समय उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनवाया।
सहायता का भरोसा और योजनाओं का लाभ
अधिकारी ने रमेश को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर उसे ट्राई साइकिल समेत अन्य जरूरी सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश रहती है कि कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, हालांकि कुछ मामलों में जानकारी के अभाव में लोग पीछे छूट जाते हैं। इस पहल के दौरान सहायक निदेशक ने दिव्यांग के बारे में सूचना देने के लिए मीडिया का आभार जताया।
और पढ़ें…
- Bihar News: पति के घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा और पंखे से लटका पत्नी का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी
- Bihar News: छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल; यह 24 घंटे में दूसरा हमला
- Bihar News: पश्चिमी चंपारण में कौओं की रहस्यमय मौत से दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका ने बढ़ाई चिंता
- Bihar: गयाजी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, धान कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास और राइस मिल पर एक साथ सर्वे

Post Comment