Loading Now

बिहार में उद्योग और रोजगार पर सरकार का फोकस, सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

बिहार में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों को यहीं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है, ताकि लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।

सुपौल जिले में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के युवाओं को उनके ही राज्य में रोजगार मिले और उन्हें बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से यह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं। वे बिहार में ही रहकर राज्य के विकास का नेतृत्व करते रहेंगे और हम सभी को मार्गदर्शन देते रहेंगे।उन्होंने भरोसा दिलाया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ता रहेगा और राज्य को फिर से श्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम जारी रहेगा।

उद्योग बढ़ाने के लिए इंसेंटिव पॉलिसी 2026: सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ‘इंसेंटिव पॉलिसी 2026’ लागू करने की योजना है। इसके माध्यम से राज्य में नए उद्योग स्थापित करने को प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि जो लोग मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, उन्हें अगले पांच वर्षों में चिन्हित कर बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

गन्ना उद्योग को भी मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम ने गन्ना उद्योग को मजबूत करने की बात भी कही। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और गन्ना किसानों से अपील की कि नई तकनीकों के साथ-साथ पारंपरिक खेती की पद्धतियों पर भी ध्यान दिया जाए, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू कराने और नई चीनी मिलें स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है। वर्तमान में बिहार में 10 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं।

Previous post

लग्जरी कार से नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Next post

बिहार न्यूज़: अररिया को ₹545 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत करेंगे विकास योजनाओं का उद्घाटन

Post Comment

You May Have Missed