जेल से बाहर आएंगे पप्पू यादव, जमानत याचिका मंजूर
सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. उन्हें 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया था | बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है. पप्पू यादव अब बेउर जेल से बाहर आएंगे. 9 फरवरी को ही पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन बम की धमकी के बाद परिसर खाली करा दिया गया था और ये सुनवाई टाल दी गई थी.|


Post Comment